{"_id":"5b56127d4f1c1b07788b5957","slug":"131532367485-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेबा (जालौन)। अन्ना जानवरों ने खेत में खड़ी फसल बर्बाद कर दी। किसान जब खेत पर गया तो खराब पड़ी फसल देखकर उसने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को फांसी से उतारकर बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के बड़ी नादई निवासी खिल्लन सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह के खेत में मैंथा की फसल खड़ी थी। अन्ना जानवरों ने मैंथा की फसल बर्बाद कर दी। गुरुवार की शाम वह अपने खेतों पर गया तो खेत में खड़ी फसल खराब देखकर परेशान हो गया और खेत में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। थोड़ी देर में जब पड़ोस के खेत का मालिक पहुंचा तो उसे फांसी पर लटका देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। जब यह जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की पत्नी अंगूरी देवी पुत्र लक्ष्मण पुत्री मोहनी व कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल है।