फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

Thu, 28 Mar 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पति पर दूसरी शादी करने का आरोप
हमीरपुर। झांसी जिले के एक गांव निवासी युवती ने अपने पति पर यौन व आर्थिक शोषण और दूसरी शादी का आरोप लगा एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने बताया वर्ष 2013 में वह विश्वविद्यालय से बीए प्रथम की छात्रा थी। बताया कि 2013 में उसकी मामी की लड़की का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था। जहां उसकी मुलाकात अजय राजपूत पुत्र महीपाल सिंह निवासी देवरा थाना मझगवां से हुई।
विज्ञापन


बताया अजय ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। जिस पर उसने अजय से शादी करने का दबाव बनाया मगर टालने लगा। तब अजय की बहन, जीजा ने उसकी शादी रामराजा सरकार ओरछा के चतुर्भुज मंदिर में करवाई। इसके बाद अजय ने उसका आर्थिक शोषण करना शुरू किया। अब अजय दूसरी शादी करने की फिराक में है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed