मौदहा। कस्बे के थाना चौराहा के निकट रह रहे एक परिवार ने पुत्री के दहेज हत्या के मामले में नगर के ही अरतरा तिराहा निवासी ससुरालीजनों की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार की सुबह बाजार से गुजर रहे पुलिस वाहन को घेर लिया।
महिलाओं ने वाहन पर हाथों से प्रहार कर अपने गुस्से का इजहार भी किया। मंगलवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशानघाट ले जाया गया वहां झगड़े के अंदेशे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिससे पीड़ितों में जमकर आक्रोश रहा। कस्बा निवासी धनीराम गुप्ता की पुत्री प्रिया के पति धर्मेंद्र, ससुर राजकुमार, सास राजरानी, ननद वंदना व अन्य पर दहेज हत्या का मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया। मगर आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।