{"_id":"5c7c0fbfbdec221309521cbd","slug":"121551634367-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर पुलिस ने शादी रुकवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत पर पुलिस ने शादी रुकवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचाने की शिकायत पर शनिवार रात पुलिस ने विवाह स्थल पर पहुंच शादी रुकवा दी। प्रशासन के इस फरमान से कन्या और वर पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। बरात भी नहीं आई।
प्रयागराज की रहने वाली एक युवती ने बताया राठ कस्बे के छोटी जुलेहटी निवासी अंकित आर्य पुत्र रामप्रसाद से उसकी दोस्ती 2009 में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती ने आरोप लगाया कि अंकित ने उसके साथ शादी का प्रस्ताव देकर उसका विश्वास जीत लिया।
बताया उसने कूटरचित तरीके से एक दिसंबर 2011 को एक मंदिर में उसके साथ शादी की। बताया इसके बाद आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। 2015 के बाद अंकित उससे दूर रहने लगा। बताया एक सप्ताह पहले उसे जानकारी हुई कि अंकित राठ कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से शादी रचा रहा है।
विज्ञापन
इस पर जब उसने फोन पर बात की तो उसने उससे दस लाख रुपये की मांग की। यह भी कहा कि यदि रुपये दे दिए तो उसे अपने पास रख लेगा। तीन दिन पूर्व युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई। युवती ने पुलिस के माध्यम से जिस लड़की से अंकित की शादी हो रही थी उसके घर नोटिस पहुंचाया।
शनिवार को चरखारी रोड स्थित एक घर में पहुंचकर एसडीएम सुरेश कुमार और कोतवाल ने शादी रुकवा दी। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से विवाह घर में बरात नहीं पहुंच सकी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि उनके पास लिखित रूप से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज की युवती ने आठ साल पूर्व शादी करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो