{"_id":"5c49fb54bdec22735f52ddee","slug":"121548352340-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में काम करते मजदूर का पैर कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी में काम करते मजदूर का पैर कटा
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। फैक्टरी एरिया स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय मजदूर का पैर फंस जाने से कट गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर ले जाया गया है। धुंधपुर गांव निवासी अशोक कुमार पाल (25) फैक्टरी एरिया में एक वायर प्लांट में काम करता है। बुधवार रात ड्यूटी करते समय अचानक उसका पैर मशीन के वायर में फंस गया।
मजदूर को फैक्टरी प्रबंधन ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से कानपुर भिजवाया। जहां एक निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद मजदूर का पैर अलग किया गया है। मजदूर के रिश्तेदार पप्पू पाल ने बताया फैक्ट्री प्रबंधन इलाज में पूर्ण सहयोग कर रहा है। फैक्ट्री मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया मजदूर के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। ब्यूरो