फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   एसडीएम की गाड़ी की टक्कर से बालक घायल

एसडीएम की गाड़ी की टक्कर से बालक घायल

Mon, 22 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम की गाड़ी की टक्कर से बालक घायल
भरुआसुमेरपुर। सरीला से कस्बे की नवीन गल्ला मंडी आ रहे एसडीएम की गाड़ी छानी मार्ग पर इंगोहटा विदोखर के बीच सड़क पार कर रहे बच्चे से टकराकर गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में एसडीएम के साथ उनका सुरक्षा गार्ड व चालक और सड़क पार कर रहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम सरीला जुबेर बेग लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्य के लिए कस्बे की नवीन गल्ला मंडी आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे छानी मार्ग पर विदोखर इंगोहटा के मध्य सड़क पार कर रहे विदोखर पुरई निवासी अनंतराम लखेरे के पुत्र अभय लखेरे (8) को टक्कर मारते हुए एसडीएम की गाड़ी खड्ड में जा फंसी। इस घटना में अभय के साथ एसडीएम सरीला जुबेर बेग, गार्ड सुरेश कुमार तथा चालक हलकेश भी घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 टीम ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। हालत नाजुक होने पर अभय लखेरे को कानपुर रेफर किया गया। चालक की हालत खराब होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम के सिर में चोटें आई हैं। एसडीएम के घायल होने की सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में एसडीएम, उनके सुरक्षा गार्ड व चालक को भी आईं चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed