{"_id":"5bccba8ebdec22697300aeb3","slug":"11540143758-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगड़ते देख दरोगा ने ताना रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माहौल बिगड़ते देख दरोगा ने ताना रिवाल्वर
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थानाक्षेत्र के केन नदी के भुलसी गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज धीमी करने को कहा तो युवक पुलिस से भिड़ गए।
माहौल बिगड़ते देख दरोगा को अपना सर्विस रिवाल्वर तानना पड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक और पुलिस फोर्स वहां पहुंचता युवक थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिस पर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और दो का शांतिभंग में चालान किया है।
शनिवार देर शाम सिसोलर गांव से देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए केन नदी के भुलसी घाट जा रही थी। तभी डीजे की धुन पर युवक नाच रहे थे। इसी बीच पुलिस ने डीजे की आवाज धीमी करने व समय से विसर्जन के लिए कहा तो युवक भड़क उठे और पुलिस से ही कहासुनी करने लगे।
इस पर वहां मौजूद एसएसआई दिलीप यादव, एसआई मधुराय को अपना सर्विस रिवाल्वर तानना पड़ा। इसके बाद दरोगा ने इसकी सूचना कोतवाल को दी। जैसे ही पुलिस बल के साथ कोतवाल वहां पहुंचे तभी उक्त युवक थाने पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे। पुलिस ने इस दौरान तीन युवकाें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिन्हें शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम के सामने पेश किया गया। पकड़े गए युवकाें में सिसोलर निवासी मनीष यादव, उसका भाई अरुण यादव को एसडीएम ने जेल भेजा है। जबकि तीसरे युवक नंदकिशोर फौजी को जमानत पर छोड़ा गया।
डीजे की आवाज कम करने को कहा था, शांतिभंग में दो को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो