फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   छात्राओं के कमरे में घुसे सात शोहदे

छात्राओं के कमरे में घुसे सात शोहदे

Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के कमरे में घुसे सात शोहदे
हमीरपुर। शहर के एक मोहल्ले में किराये पर रही छात्राओं के कमरे में बुधवार रात सात शोहदे घुस गए। जिसमें कई शराब के नशे में थे। छात्राओं के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। पकड़े जाने के डर से पांच शोहदे हाथापाई कर भाग निकले, जबकि दो भीड़ के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने दोनों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गुरुवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शहर के एक कालेज में इंटर की छात्रा है। पुत्री के साथ पड़ोसी गांव की एक छात्रा रहकर पढ़ाई करती है। दोनों किराये पर रहतीं हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के सड़ी गली मोहल्ला निवासी अंकुश यादव अपने छह साथियों को लेकर उसकी पुत्री के कमरे में घुस गया। जहां आरोपी उसकी पुत्री से अश्लील हरकतें कर अभद्रता की। छात्राओं के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। इस पर शोहदे लोगों से भिड़ गए और हाथापाई कर पांच भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचीं महिला एसआई संगीता यादव व एसआई विनय त्रिपाठी ने लोगों के पकड़े गए दो शोहदे अंकुश व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि मौके पर भागे आरोपी धमकी दे रहे हैं। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया शोहदों पर पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एक सप्ताह पहले भी कुछ युवकों ने छींटाकशी की थी।

शोर सुनकर मोहल्ले वालों ने घेरा, पांच भागे, दो को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed