{"_id":"5b92c69b867a557f6e537d21","slug":"11536345755-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा(हमीरपुर)। नगर पालिका परिषद के प्रभारी डिमांड लिपिक को मोबाइल से नकल लेने के एक मामले में हुसैनगंज निवासी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। लिपिक ने अध्यक्ष व ईओ को मामला बताया है।
नगर पालिका परिषद के प्रभारी डिमांड लिपिक उमाशंकर ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/ अधिशासी अधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि हुसैनगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद जावेद व एक अधिवक्ता ने रात 11 बजे एक पत्रावली को लेकर मोबाइल से फोन कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सुबह तक काम न होने पर उच्च अधिकारियाें से शिकायत कर फंसा देने और कस्बे में नौकरी न करने देने के लिए धमकाया।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रामकिशोर ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए लिखा है। वहीं कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलते ही जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पालिका के लिपिक को जान से मारने की धमकी