फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अवैध खनन पर प्रशासन की निगाह हुई टेढ़ी

अवैध खनन पर प्रशासन की निगाह हुई टेढ़ी

Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर प्रशासन की निगाह हुई टेढ़ी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अवैध खनन की सूचना पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी एक ट्रक में मौरंग पकड़ी। चालक व अन्य लोगों के खिलाफ सर्वेयर की तहरीर पर मौरंग चोरी व खनिज अधिनियम के तहत कुरारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं हनुमान मंदिर के पास अवैध डंप 70 घनमीटर मौरंग को सीज करने के निर्देश दिए।
रात के अंधेरे में कं डौर, पतारा, बेरी आदि स्थानों से मौरंग की चोरी की जा रही है। इसमें स्थानीय पुलिस की सहभागिता भी बताई जा रही है। इस पर जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे कुरारा थानाक्षेत्र में छापेमारी की। कंडौर गांव से करीब आठ सौ मीटर पहले डेरा वाले हनुमान मंदिर परिसर में कुछ मौरंग एकत्र थी। मंदिर के पीछे खड़ी एक ट्राली में तीन घनमीटर मौरंग भरी थी। ग्राम कंडौर को जाने पर रास्ते में राजू अनुरागी के घर के पास एक मौरंग लदा ट्रक खड़ा मिला। ट्रक जावेद पुत्र कल्लू खां निवासी कालपी चौराहा हमीरपुर का बताया गया है। पास में खड़ी एक जेसीबी का चालक अंधेरे में भाग निकला। सर्वेयर बृजभूषण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने जावेद व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बसपा नेता के खिलाफ मुकदमा
भरुआसुमेरपुर। एक टीवी चैनल के पत्रकार अभिषेक अग्निहोत्री ने बसपा नेता सत्यदेव दीक्षित के खिलाफ जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एसएसआई देवेंद्र सिंह को विवेचना सौंपी है। उधर बसपा नेता सत्यदेव दीक्षित ने फोन पर बताया कि उन्होंने गलत खबर दिखाने पर पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की नोटिस भेजी है। इस पर पत्रकार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने मौरंग लदा ट्रक व डंप मौरंग पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed