फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दोगुने का लालच देकर हड़पे 1.90 लाख

दोगुने का लालच देकर हड़पे 1.90 लाख

Sun, 21 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दोगुने का लालच देकर हड़पे 1.90 लाख
राठ। चार माह पूर्व महिला समूह गठित कर दोगुना रुपया दिलाने का लालच देकर एक संस्थान ने 21 महिलाओं का समूह बना दिया। इसके बाद 1.90 लाख हड़प लिए। महिलाओं ने अब थाने में संस्थान के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली के धनौरी गांव निवासी रामपाल प्रजापति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कस्बे के पावर हाउस के पास दयाराम पुत्र देवीदीन रहता है। वह एक जन कल्याण उत्थान महिला शिक्षण सेवा संस्थान चलाता है।
विज्ञापन


बताया दयाराम गांव के रामरतन विश्वकर्मा का रिश्तेदार है। चार माह पहले महिलाओं से समूह के नाम पर 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक जमा करवाए थे। आरोप लगाया कि उन लोगों ने समूह बनाकर बैंक से सभी को एक से 5 लाख रुपये तक का ऋण दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी से आधार कार्ड, पहचान पत्र और पासबुक मांगी। रामपाल ने बताया एक एनजीओ का खाता नंबर बताकर पांच-पांच हजार रुपये जमा करवाया। पता करने पर खाता एक महिला के नाम निकला है।


गांव की लीलावती ने 20 हजार, हीरा ने 15 हजार जमा कराए हैं। इसी तरह गीतारानी, राजेश कुमारी, पार्वती, सरजू, रानी, कौशल्यारानी, लक्ष्मी, आशारानी, आरती, मुन्नी, चंद्रकली, सुमितरानी, लक्ष्मी ने दस हजार, सरोज, शीलारानी, कस्तूरी, नसीम बानो, शबनम, आनंदरानी, सीमासखी ने पांच हजार रुपये समूह के नाम पर दिए हैं।

आरोप लगाया चार माह होने के बाद न ही उनका रुपया मिला और न ही बैंक से लोन। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

जन कल्याण उत्थान महिला शिक्षण सेवा संस्थान के नाम से चल रहा था एनजीओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed