फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हमीरपुर में मिले बाल आश्रम से लापता नाबालिग

हमीरपुर में मिले बाल आश्रम से लापता नाबालिग

Wed, 06 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में मिले बाल आश्रम से लापता नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)।
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बाल आश्रम सुजानपुर से लापता दो नाबालिग पुलिस को हमीरपुर में मिले हैं। एक नाबालिग पंचायत चौकी जंवाला में रिश्तेदार के घर तो दूसरा एनआईटी हमीरपुर के पास जंगल में घूमता हुआ मिला है। पुलिस ने दोनों को बाल आश्रम इंजार्च के हवाले कर दिया। सोमवार सुबह दोनों नाबालिग बाल आश्रम से स्कूल के लिए तैयार हुए। दोनों साढ़े आठ बजे स्कूल के लिए रवाना हुए लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। इनमें एक नाबालिग कांगड़ा और दूसरा हमीरपुर का रहने वाला है। दोनों के स्कूल न पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में बाल आश्रम प्रबंधन को सूचित किया। बाल आश्रम इंचार्ज ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सुजानपुर में की। पुलिस ने शिकायत पर नाबालिगों की तलाश शुरू की। मंगलवार को एक नाबालिग चौकी जंवाला पंचायत में रिश्तेदार के घर से और दूसरा एनआईअी हमीरपुर के पास स्थित जंगल में घूमता मिला। पुलिस ने दोनों को बाल आश्रम इंचार्ज तिलक राज को सौंप दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल आश्रम में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed