फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 year jail in murder case

हत्या में 10 साल की सजा

Thu, 17 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 year jail in murder case
कोर्ट - फोटो : demo photo

दस वर्ष पूर्व कोतवाली राठ के चिल्ली गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में बुधवार को न्यायालय ने आरोपी चाचा को दस वर्ष कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एक आरोपी का मुकदमा किशोर न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


अपर जिला जज कोर्ट नंबर दो के शासकीय अधिवक्ता आनंद सक्सेना ने बताया कि चिल्ली गांव निवासी गौरीशंकर की दो पत्नी थीं। जिसमें पहली पत्नी के पुत्र हरीसिंह को वह जमीन में हिस्सा नहीं दे रहा था। जिससे दोनों में विवाद था। इसी विवाद को पंचायत द्वारा समाप्त कराने के लिए हरी सिंह की पत्नी रामलली महोबा जिले के महोबकंठ थाना के भुजपुरा गांव निवासी चंद्रशेखर को अपनी ससुराल चिल्ली लिवा लाई। 16 मई 2006  को हरी सिंह पंचायत के लिए गांव में लोगों को बुलाने गया था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी रामलली, ससुर गिरधारी व चंद्रशेखर उसे ढूंढ़ने निकले।
विज्ञापन


देखा कि  बृजभूषण लोधी के घर के पास गौरीशंकर, एक सौतेले भाई और चाचा शिवराम ने हरी सिंह को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। गिरधारी ने इन तीन आरोपियों के साथ आरोपी रामस्वरूप निवासी बिलगांव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के दौरान गौरीशंकर की मौत हो गई। मुकदमे की सुनवाई कर अपर जिला जज अब्दुल जमील ने रामस्वरूप को दोषमुक्त कर दिया जबकि शिवराम को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed