{"_id":"61535a4e8ebc3e831b32c3f1","slug":"crime-tappebaaj-hamirpur-hamirpur-news-knp6549411125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने 71 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने 71 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे ग्रामीण के पर टप्पेबाजों ने बदबूदार घोल डाल दिया। ग्रामीण ने जैसे ही अपना कुर्ता उतारा टप्पेबाज रुपयों से भरा बैग लेकर गायब हो गए। बैग में 71 हजार रुपये थे।
कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी रामकृपाल अहिरवार ने बताया एक वर्ष पूर्व पुत्री कल्पना की शादी की थी। जिसमें गांव के लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज चुकता करने के लिए उन्होंने ग्रीन कार्ड बनवाया। जिसके रुपये निकालने के लिए मंगलवार को अपनी पत्नी रामसखी, पुत्र व पुत्रवधु सावित्री के साथ कस्बा आए थे। आर्यावर्त बैंक की मुख्य शाखा से 71 हजार रुपये निकाले। रुपये बैग में रख कर रामलीला मैदान पहुंचे। पत्नी, पुत्र व पुत्रवधु बाजार चले गए थे। रामलीला मैदान पंजाब नेशनल बैंक शाखा के पास टप्पेबाजों ने उनके कुर्ते पर कोई बदबूदार घोल डाल दिया।
अन्य टप्पेबाज ने उनके ऊपर कोई घोल पड़े होने की जानकारी दी। जिस पर वह एक दुकान के बाहर बैग रखकर कुर्ते को धुलने के लिए उतारने लगे। तभी टप्पेबाज उनका रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। तब तक टप्पेबाज भाग चुके थे। पीड़ित ने बताया रामलीला चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी दी। वहीं कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा अभी किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।