फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,stole,hamirpur news

ताला तोड़कर जेवर व नगदी ले गए चोर

Tue, 23 Feb 2021 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
crime,stole,hamirpur news
बिवांर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर/राठ। शहर और राठ में दो जगह चोरों ने नगदी और जेवर पार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के होरीडांड मोहल्ला निवासी मुन्नी देवी बीते सोमवार की रात 11 बजे खाना खाकर सो गई थी। परिवार के लोग भी गहरी नींद में थे, इसी बीच चोर मकान के पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और मुख्य गेट के दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, बृजबाला, अंगूठी, पायल, बिछुआ व 25 हजार रुपये पार कर ले गए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे महिला की नींद खुलने पर दरवाजे की कुंडी कटी देख चोरी होने की आशंका हुई। महिला ने कमरा में जाकर देखा तो सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। पड़ोसियों को जानकारी देने पर भीड़ एकत्र हो गई। महिला ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।

उधर, राठ संवाद के अनुसार सूने घर का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवर समेत 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के सिकंदरपुरा निवासी अतरूप सिंह ने बताया खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 20 फरवरी को पत्नी शीला के साथ सरगांव मौजा स्थित खेतों पर थे। पुत्र नरेंद्र अपनी परचून की दुकान पर था। बहू रचना पशुबाड़े में चारा डालने गईं थीं। कमरे में ताला लगा था। इसी बीच दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और बक्से का ताला तोड़ कर जेवर, 11 चांदी के सिक्के व 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed