{"_id":"6158a0818ebc3e9baf3688bc","slug":"crime-protest-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp655912596","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस माह से मजदूरी न मिलने से मजदूरों ने ठेकेदार को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस माह से मजदूरी न मिलने से मजदूरों ने ठेकेदार को दौड़ाया
राठ के उमरिया गांव के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर नारेबाजी करते मजदूर।
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
राठ (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले मजदूरों ने ठेकेेदारों पर दस माह से मजदूरी न देने का आरोप लगाया। मजदूरों ने शनिवार को ठेकेदारों को दौड़ा लिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मजदूरों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
क्षेत्र के उमरिया और कछवाकला के बीच बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ललितपुर शहर के करीब 50 मजदूर काम करते हैं। मजदूर बालकिशन, हरिकिशन, कमल किशोर, महेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि ठेकेदार दिनेश, जगदीश और रवि ने तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी पर लाया है। कहा कि ठेकेदार हफ्ते में दाल रोटी खाने के लिए पैसा दे देते हैं। मजदूरों का आरोप है कि करीब दस माह से पूरी मजदूरी नहीं दी है। उनका करीब छह लाख रुपये से अधिक ठेकेदारों पर बकाया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मजदूरी मांगी तो ठेकेदारों ने बदसलूकी की। इसके बाद ठेकेदारों को दौड़ा लिया। करीब दो घंटे तक हंगामा होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझा बुझाकर शांत कराया। जरिया एसओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि थाने के एसआई भिखारीलाल ठेकेदारों को लाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।