Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,marpeet,hamirpur news

कुल्हाड़ी से हमला कर की फायरिंग, तीन लोग घायल

Sun, 18 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime,marpeet,hamirpur news
राठ। करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई मारपीट की रंजिश में शनिवार शाम लाठी, कुल्हाड़ी व अवैध असलहा से लैस दबंगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी व लाठियों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं तमंचे से फायरिंग का भी आरोप है। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी राजाकरन ने बताया शनिवार शाम गांव के ही मदन, संतोष, अमित, लोकेंद्र समेत आधा दर्जन लोगों ने उनके दरवाजे पर पहुंच कर गालीगलौज की। सभी लोग लाठी, कुल्हाड़ी व तमंचा लिए थे। गालीगलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित ने बताया आरोपियों ने उन्हें व भतीजे मुकेश के सिर में कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचीं उनकी मां शिवरती पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर हाथ तोड़ दिया। परिवार का जो भी सदस्य बीचबचाव को पहुंचा उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों ने तमंचे से तीन हवाई फायर भी किए। राजाकरन ने बताया की 8 नवंबर 2018 को दबंगों ने उनके साथ मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने से आरोपी रंजिश मान रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा राजाकरन की तहरीर पर मदन, संतोष, अमित, लोकेश, राघवेंद्र व रागिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने फायरिंग होने की बात को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed