फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur,suside

युवक ने खुद को चाकू मारकर जान दी

Thu, 12 Aug 2021 04:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur,suside
मुस्करा/गहरौली। मुस्करा के चिल्ली गांव में युवक ने पत्नी के मायके जाने पर गुरुवार सुबह चारा काटने वाली चाकू से अपनी गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चिल्ली गांव निवासी जगरुप ने बताया उनके तीन पुत्र हैं। एक पुत्र बिवांर कस्बे में आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जबकि दो पुत्र गांव में परिवार समेत अलग-अलग रहते हैं। बताया सबसे बड़ा पुत्र शिवकुमार (35) अपने पत्नी व बच्चों समेत खेती करता था। शराब का लती होने के कारण अपने हिस्से की 10 बीघे जमीन धीरे-धीरे कर बेच डाली थी। बताया कुछ दिन पहले शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी को मारापीटा था।
विज्ञापन

जिससे क्षुब्ध होकर वह मायके चिल्ला जनपद बांदा चली गई थी। बेटी को संग ले गईं, जबकि 10 वर्ष के बेटे चिराग को पिता के पास छोड़ गई थी। रात में गांव में ही कीर्तन होने पर वह चला गया था। बताया गुरुवार सुबह शिवकुमार का बेटा कोचिंग पढ़कर घर वापस लौटा तो कमरे में पिता को खून से लथपथ देखा। यह देख वह डर गया और शोर मचाते बाहर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर वह पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि पास में चारा काटने वाला चाकू पड़ा था। उनकी कटी गर्दन से खून बह रहा था। बताया जैसे ही अस्पताल जाने की तैयारी की तभी उनकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ अखिलेश राजन पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाल उमापति मिश्रा कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री के साथ पत्नी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed