फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

मोबाइल चोरी में उठाया, अपहरण की अफवाह

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर। मकरांव में बने वाटर पार्क में नहाने गए किशोर ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। उनके कस्बे में ट्रेस होने के बाद पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया। किशोर के परिजनों ने अपहरण की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन

इमिलिया थोक के कुछ दोस्त 26 जून को वाटर पार्क में नहाने गए थे। मौका पाकर एक किशोर ने मौदहा के युवक का फोन चोरी कर लिया। युवक ने मौदहा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में मोबाइल की लोकेशन कस्बे में पाई और किशोर को ले गई। परिजनों ने अपहरण की अफवाह फैला दी। शिकायत पर पुलिस सक्रिय हो गई। इधर-उधर किशोर की खोज चालू की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भरत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पता चला कि कोई अपहरण नहीं हुआ है। किशोर को मौदहा पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। सीओ विवेक यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। चोरी का मोबाइल किशोर के पास से बरामद हो गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed