फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

शांति का संदेश देने के लिए रूट मार्च

Thu, 16 Jun 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
मौदहा कस्बे में रूट मार्च करते डीएम डा.चंद्रभूषण व एसपी शुभम पटेल पुलिस बल के साथ। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क है। पिछले शुक्रवार को पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एक वर्ग ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया था। अधिकारियों ने पुलिस व पीएसी के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण व पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल के नेतृत्व में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़े चौराहे से रूट मार्च निकाला। उन्होंने शांति बनाए रखने का संदेश दिया। रूट मार्च रागौल बस स्टेशन, तहसील मार्ग, मलीकुंआ चौराहा से पूरे कस्बे में निकला। सुबह से ही बड़ी संख्या में मुख्य चौराहों व मस्जिदों के निकट पुलिस बल तैनात रहा। कस्बे को दो जोन में बांटकर शांति समिति के लोगों को सक्रिय किया गया। कहा गया परंपरागत तरीके से नमाज अदा करें और अपने घर में रहें। किसी भी तरीके से किसी ने शांति व्यवस्था व माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, सरीला प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए
विज्ञापन

एसडीएम खालिद अंजुम ने दो जोनल मजिस्ट्रेट व चार सेक्टर प्रभारियों को तैनात किया है। एसडीएम ने बताया कि नगर सरीला में जेईआरईडी अनूप कुमार व गोहांड में अधिशासी अभियंता मौदहा बांध करन पाल सिंह को जोनल अधिकारी और थाना जरिया क्षेत्र में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद सिंह, जलालपुर में जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश यादव, चिकासी में प्रधानाचार्य आईटीआई सरीला मुकेश कुमार व नगर सरीला में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed