{"_id":"629e444c1f1baa172d37fd5b","slug":"crime-hamirpur-news-knp700977319","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत पर मजदूरों का हंगामा, जाम का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की मौत पर मजदूरों का हंगामा, जाम का प्रयास
विज्ञापन
सुमेरपुर में निर्माणाधीन फैक्टरी के बाहर हंगामा करते मजदूर।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। एक निर्माणाधीन फैक्टरी के मजदूर की मौत से गुस्साए साथियों ने हंगामा किया। मुआवजे की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर हाईवे से हटे।
देवरिया जिले के खामपुर थाना के दिसतौली निवासी महेश यादव (53) एक सप्ताह पहले निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करने आया था। रविवार दोपहर में लंच के समय वह फैक्टरी के बाहर आ रहा था। तभी गेट के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर वहां से कानपुर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह मजदूरों को साथी की मौत का पता चला तो हंगामा शुरू कर दिया। काम बंद कर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
इंगोहटा चौकी प्रभारी रोशनलाल व कैथी चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। मजदूरों को समझाकर हाईवे से हटाया। मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर काम ठप कर दिया है। उधर, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई सामने नहीं आया। मजदूरों का आरोप है कि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। ठंडे पानी और छाया का इंतजाम नहीं है। इससे आए दिन मजदूर बीमार पड़ जाते हैं। मान सिंह, सुमेर सिंह, जगदीश ने बताया कि एक माह से वाटर कूलर खराब है। शिकायत करने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। मजदूरों ने पानी और छाया की व्यवस्था की मांग की है।