फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

आत्मबल मजबूत तो अपराधी होगा नतमस्तक

Thu, 28 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
कार्यक्रम में महिलाओं से सवाल जवाब करते एसपी कमलेश दीक्षित। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। एसपी ने कहा कि सबसे ज्यादा छेड़छाड़ और अपहरण के मामले आते हैं। छात्राएं और महिलाएं अपना आत्मबल मजबूत रखें। ऐसा होने पर बड़े से बड़ा अपराधी आपके सामने नतमस्तक हो जाएगा।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज 4 व अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस की पाठशाला वरदान गेस्ट हाउस में गुरुवार को लगी। पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने महिलाओं व छात्राओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा सबसे अधिक मामले छेड़छाड़ व अपहरण के आते हैं। ऐसी पीड़िताओं की उम्र 14 से 20 वर्ष के बीच होती है। सबसे बड़ा कोई शुभचिंतक है तो मां व बाप। उनकी बातों की अनदेखी न करें। दहेज प्रथा खत्म करने के सवाल पर सरदार पटेल विद्यालय की शिक्षिका रश्मि द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने अपने लड़के की शादी एक गरीब परिवार की लड़की से तय की है। शादी मंदिर से करने की तैयारी कर रही हैं। एसपी के एक सवाल पर महिला दया ने कहा कि हम सही तो सब सही। जब हम ही गलत हैं तो कोई नहीं बचा सकता है। प्रोवेशन विभाग की जिला समन्वयक संतोषी शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी दीप्ति अग्निहोत्री, सदर सीओ विवेक यादव, कोतवाल भरत कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मीना यादव, सुुलेखा ओमर, प्राची गोयल, नंदनी, सृष्टि सोनी, नीलम वाजपेयी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रियांशी ने कहा नारी के बिना अच्छे समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। बेटियों को बेटों की तरह अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। तान्या ने कहा सबसे ज्यादा हाईवे पार कर स्कूल जाने में दिक्कत होती है। स्कूल जाते व छुट्टी के बाद निकलते समय पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। सरदार पटेल बालिका विद्यालय की छात्रा राधा ने कहा कि हाईवे पर लक्ष्मीबाई तिराहा में पुलिस बैठी रहती है। उन्हें स्कूल समय पर निगरानी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी संगीता यादव ने कहा हिम्मत का प्रदर्शन कर छेड़छाड़ करने वाले की आंखों में धूल, मिर्च पाउडर, स्प्रे या दुपट्टे में पत्थर लपेटकर मुकाबला करें। हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed