{"_id":"62643d63dac6de2c5f3fe3c2","slug":"crime-hamirpur-news-knp692896967","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार के सफाई कर्मी ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार के सफाई कर्मी ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। ननिहाल आए सफाई कर्मी ने नदेहरा व बांकी के मध्य खेतों में पेड़ पर फांसी लगा ली। काफी देर तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। बाद में ललपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर निवासी शारदा सविता का पुत्र शैलेंद्र (40) कोषागार में सफाई कर्मी था और शहर में ही परिवार सहित रहता था। 21 अप्रैल को वह बांकी गांव अपने मामा गंगाराम सविता के पास आया था। 22 अप्रैल को शहर मुख्यालय जाने की बात कहकर निकला। शनिवार को उसका शव बांकी नदेहरा के मध्य खेतों में बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे में लटकता मिला। मामला कुछ देर तक सुमेरपुर एवं ललपुरा थानाक्षेत्र के सीमा विवाद में उलझा रहा। बाद में ललपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव के पास से पुलिस ने मृतक की चप्पल तथा मोबाइल बरामद किया है। परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।