फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

पुलिस ने डपटा, अटैक से मौत, कोतवाली में हंगामा

Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक रामआसरे की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में एक भाई ने दूसरे की जमीन के विवाद पर शिकायत की। दोनों पक्षों को बुलाकर जांच के निर्देश दिए। लेखपाल के साथ गई पुलिस की डांट के दौरान एक वृद्ध को अटैक पड़ गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुस्साए परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में एसपी कमलेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में शहर के डिग्गी रमेड़ी डांडा मोहल्ले के मकान की जमीन का विवाद आया। कल्लू के बेटे प्रमोद अपनी मां के साथ पहुंचा और ताऊ रामआसरे (62) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक ने दूसरे पक्ष के रामआसरे को कोतवाली बुलाकर निस्तारण के निर्देश दिए। शाम पांच बजे पुलिस लेखपाल राजकिशोर के साथ डिग्गी पहुंची और रामआसरे को कोतवाली ले जाने के लिए डांट डपट दिया। वृद्ध ने कोतवाली पहुंचने की बात कही। टीम के निकलने के बाद वृद्ध पैदल चला तभी रास्ते में अटैक पड़ने से गिर गया। अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए मृतक के बेटे जयचंद्र, शिवचंद्र व अन्य शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ विवेक यादव ने कहा कि जमीन संबंधी विवाद में राजस्व टीम के साथ पुलिस को भेजा जाता है। कहा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिग्गी मोहल्ले में अगनू निषाद के पुत्र रामआसरे व कल्लू के बीच पैतृक जमीन का विवाद है। मकान के पीछे 12 बीघे खेत हैं। बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में दो साल से विवाद चल रहा है। करोड़ों की इस जमीन को लेकर अदालत में भी मामला चल रहा है। अक्सर हो रही शिकायतों पर 15 दिन पूर्व राजस्व व पुलिस टीम ने जमीन की नापजोख कराकर समझौता करा दिया था। इसके बावजूद दोनों में फिर विवाद हो गया।

सदर कोतवाली परिसर में रोते बिलखते मृतक के परिजन।

सदर कोतवाली परिसर में रोते बिलखते मृतक के परिजन।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed