{"_id":"623cb06ef863f440bf72768a","slug":"crime-hamirpur-news-knp6872917152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
राठ सीएचसी में घटना की जानकारी देते मृतका के मायके पक्ष के लोग
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ/मुस्करा। छानीबांध गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना मुस्करा के छानीबांध गांव निवासी जितेंद्र राजपूत ने बताया कि बुधवार को परिवार के सभी लोग खेत पर थे। शाम को उनकी पत्नी सुखवती (25) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम घर पहुंचे तो पत्नी फांसी पर लटकी मिली, मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष से मझगवां थाने के खिरिया गांव निवासी चचेरे भाई नरेश ने बताया कि तीन साल पहले सुखवती का विवाह हुआ था। ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करते थे। बुधवार शाम जितेंद्र ने सुखवती के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। परिवार में डेढ़ वर्षीय पुत्र रेशू है।
उधर, गहरौली संवाद के अनुसार गुरुवार को नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय कोई भी व्यक्ति घर में नहीं था। सास व ससुर कहीं बाहर रहते थे। खड़ेही निवासी रिश्तेदार फूफा को बुलाकर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। मायके पक्ष से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।