फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

दुकान में आग लगी, हजारों का नुकसान

Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ के कोटबाजार में आग से जला फर्नीचर दिखाते मोहम्मद सलीम - फोटो : HAMIRPUR
राठ। कोट बाजार में फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। इससे हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

फरसौलियाना निवासी मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि कोट बाजार में चावल मंडी के पास उनकी फर्नीचर की दुकान हैं। कुछ दिनों से अराजकतत्व रात में दुकानों के बाहर हुड़दंग मचाते रहे। होली का हुड़दंग समझ दुकानदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार देर रात अराजकतत्वों ने दुकानों के बाहर कचरा इकट्ठा कर आग लगा दी। इस आग ने उनकी दुकान सहित अन्य दुकानों के बाहर लगे तिरपाल को अपनी चपेट में ले लिया। उनकी दुकान में रखा सोफा व प्लाई बोर्ड जलने से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

बुधौलियाना के सचिन, पठनऊ निवासी उदित नारायण, पठानुपरा के खालिक, खुशीपुरा के राजा, मियांपुरा के पुनीत सहित एक दर्जन के दुकानों के बाहर लगे तिरपाल जल गए। दुकानदारों को 10-10 हजार का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर आरके यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed