{"_id":"6238a6a5a2ad90781f745217","slug":"crime-hamirpur-news-knp686705428","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैकटरी गेट से बाइक और साइकिल चोरी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैकटरी गेट से बाइक और साइकिल चोरी पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के औद्योगिक एरिया में एक निर्माणाधीन फैक्टरी गेट से बाइक चोरी होने, पुलिस के रिपोर्ट न लिखने और सिक्योरिटी गार्डों की लापरवाही से नाराज मजदूरों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। कंपनी के अधिकारी और पुलिस के आश्वासन देने पर मजदूरों ने करीब डेढ़ घंटे बाद काम शुरू किया।
औद्योगिक एरिया में एक फैक्टरी का निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें दूसरी कंपनी के मजदूर लगाए गए हैं। मजदूर भोजराज तिवारी की होली के दो दिन पहले फैक्टरी गेट से बाइक चोरी हो गई। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इससे मजदूर की बाइक का पता नहीं चल सका। सोमवार को मजदूर भड़क गए और आधा सैकड़ा से ज्यादा मजदूरों ने निर्माणाधीन फैक्टरी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्डों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
मजदूर कंपनी के सिविल इंजीनियर सैयद अशरफ के समझाने पर मजदूर नहीं माने। तब निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इस पर सभी मजदूर फिर काम करने लगे। मजदूर भोजराज तिवारी, कमलेश, श्रवण आदि का आरोप है कि निर्माणाधीन कंपनी के बाहर बाउंड्रीवॉल के किनारे बाइक, साइकिल खड़ी होती है। सुरक्षा की जिम्मेदारी सिक्योरिटी गार्डों की है। वे लापरवाही बरतते हैं। बाइक, साइकिल, हेलमेट व पेट्रोल चोरी होता है। पुलिस चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव का कहना है कि जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।