फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

सीवर टैंक साफ करते दो सफाईकर्मी अचेत

Mon, 21 Mar 2022 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
crime
जिला अस्पातल में रोते बिलखते सफाई कर्मियों के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिलाधिकारी आवास के पास स्थित सरकारी कॉलोनी में सीवर टैंक साफ कर रहे दो सफाई कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आने से अचेत हो गए। दोनों को सदर अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कालोनी में नंदलाल मौर्या, खालिद अंसारी, सुखलाल रैकवार, जाहर सिंह व अजय पाल के आवासों के लिए संयुक्त रूप से एक शौचालय व सोख्ता सीवर टैंक है। कर्मचारी नंदलाल के पुत्र अरविंद मौर्य ने बताया कि टैंक की सफाई के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सत्तीदीन (45) व राजेंद्र (20) को बुलाया गया। टैंक के ढक्कन खोलकर राजेंद्र नीचे उतर मलबा निकालकर सत्तीदीन को दे रहा था। तभी टैंक में पड़े पाइप से अचानक निकली जहरीली गैस की चपेट में आकर उसकी हालत बिगड़ने लगी। सत्तीदीन उसे बचाने के लिए टैंक में कूद गया।
विज्ञापन

आसपास आवासों में रहने वाले लोगों ने आनन -फानन दोनों को टैंक से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को डीएम बंगला के आसपास की सफाई करने को तैनात किया गया है। नगर पालिका की बिना अनुमति के व्यक्तिगत रूप से टैंक की सफाई करने गए थे। नगर पालिका में सीवर टैंक सफाई की अत्याधुनिक मशीनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed