फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

खाना न बनाने पर मां को मार डाला

Mon, 21 Mar 2022 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतका सजनवती की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
पौथिया (हमीरपुर)। कलौलीजार गांव में खाना न बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने वृद्ध मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। बाद में घर में ही शव में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर जांच की।
विज्ञापन

लालाराम उर्फ लल्लू विश्वकर्मा अपनी मां सजनवती (80) के साथ रहता था। वह अभी अविवाहित है। पिता राधेचरन की 10 वर्ष पूर्व जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो चुकी है। उसके दो बड़े भाई राम बहादुर और वीरेंद्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। लालाराम ललपुरा गांव में हमीरपुर-राठ मार्ग पर साइकिल पंचर व बढ़ईगिरी की दुकान करता है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे लालाराम का मां से खाना न बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसने मां की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर काट डाला। इससे मौके पर उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद खाना बनाने वाले कमरे में शव को आग लगा दी। घर से तेज धुआं उठता देख पड़ोसी सनजीत ने घटना की जानकारी थाना ललपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने आग बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। मृतका के देवर जयनारायन ने बताया कि लालाराम मानसिक विक्षिप्त है। भाभी को आंखों से कम दिखाई देता था। उसके पास तीन बीघे जमीन है। इसे बटाई पर दे देते हैं। आरोपी की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी लालाराम ने कहा कि सुबह वह खेत गया था। लौटकर आया तो देखा कि मां ने खाना नहीं बनाया। तभी उसे खाना न बनाने पर गुस्सा आ गया। पहले उसने रोटी बनाई। बाद में आवेश में आकर कुल्हाड़ी से मां की गर्दन पर प्रहार कर दिया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। बाएं हाथ की अंगुली काटकर दूसरे कमरे में छिपा दी। कुछ देर बाद शव में आग लगा दी। कहा कि रोज-रोज की कलह से तंग आकर घटना को अंजाम दिया है। पछताते हुए कहा आखिर मां तो थी ही उसने उसे जन्म दिया था।

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कि ऐसे बेटे को तो भगवान भी माफ नहीं करेगा। जिस मां ने जन्म दिया उसी को मार डाला। चचेरे भाई लाल बहादुर की तहरीर पर हत्या करने की रिपोर्ट लालाराम उर्फ लल्लू के खिलाफ दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कलौलीतीर गांव में घटना स्थल पर हत्यारोपी पुत्र से पूछताछ करते एसपी कमलेश दीक्षित।

कलौलीतीर गांव में घटना स्थल पर हत्यारोपी पुत्र से पूछताछ करते एसपी कमलेश दीक्षित।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed