फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

विवाहिता बोली, बिजली का शॉक दिया, पीटा

Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
crime
बिवांर-मुस्करा। शादी के एक साल के अंदर दहेज के लिए ससुरालियों ने बहू के साथ हैवानियत की। बुधवार को पैरों की उंगलियों को मसल बिजली के शॉक देने का आरोप लगाया। गुरुवार को मां और मौसा के साथ थाने में पति व सास ससुर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

भैंमरी गांव निवासी सुधा देवी की शादी थाना बिवांर के खड़ेहीजार निवासी राजेंद्र कुमार प्रजापति के साथ एक साल पूर्व हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। नशे में आए दिन किसी न किसी बहाने से मारपीट करता है। सास सुखदेवी और ससुर फुंदी भी उकसाते रहे। बताया बुधवार को चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उनके चंगुल से बचाया। पीड़िता ने फोन से मायके भैंसमरी सूचना दी। गुरुवार को सुधा की मां और मौसा कैलाश बाबू गुरुवार को खड़ेहीजार पहुंचे। जिस पर पति राजेंद्र ने अपनी सास के साथ अभद्रता की और मौसेरे ससुर को मार-पीटकर कपड़े फाड़ दिए। इस पर सुधा ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले पति और ससुर दोनों फरार हो गए। सुधा ने थाने में पति राजेंद्र, सास सुखदेवी और ससुर फुंदी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शराब पीकर मारपीट करने की तहरीर महिला ने दी है। वह रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पति को थाने बुलाकर समझाने की बात कह रही हैं। बताया कि प्लास से पैरों की उगलियां मसलने व बिजली का शाक देने जैसी घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed