{"_id":"61cdfb74bf3bea5ab32f57ac","slug":"crime-hamirpur-news-knp6726447178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिश कार का नहीं लग सका सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिश कार का नहीं लग सका सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। हफ्तेभर पूर्व कस्बे के पशु बाजार में लावारिस मिली सफारी कार को लेकर सटीक जानकारी नहीं मिली है। थानाध्यक्ष ने आसपास जिलों की पुलिस को सूचित किया है।
पुलिस के अनुसार 2008 मॉडल की सफारी कार सुनीता चक्रवर्ती के नाम से दर्ज है। रजिस्ट्रेशन लखनऊ का है। 2015 के बाद इसका बीमा नहीं कराया गया है। कार यहां कैसे आई, इसको कौन लाया था, यहां पर इसको कैसे छोड़ गया, इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस को तलाशने हैं।
इसके अगले टायरों में खून के धब्बे भी लगे हैं। बोनट भी मामूली क्षतिग्रस्त है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार से कोई हादसा हुआ है या हादसा किया गया है। बाद में लोग इसे खड़ी कर फरार हो गए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल कराई जा रही है।