{"_id":"617d8df6169e6f71185bc9ad","slug":"crime-hamirpur-news-knp6613922167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात पांच घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात पांच घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों से नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। एक ही रात पांच घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मसगवां गांव निवासी प्रहलाद सिंह ने के मुताबिक शुक्रवार की रात वह लोग सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मुख्य गेट का कुंडा उखाड़कर घर में घुसे। कमरे की कुंडी काट कर अलमारी में रखे कई लाख रुपये कीमत के जेवर उठा ले गए। इसी तरह गांव के ही लवकुश के घर से चोर आठ हजार रुपये नगद व जेवर चोरी कर ले गए।
उधर, गांव के उदयभान के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। उदयभान ने बताया कि कमरे में पुत्र मुकेश व बहू सो रहे थे। उसी कमरे से चोर बक्सा उठाकर गांव के प्राइमरी स्कूल में ले गए। बक्सा तोड़ कर उसमें रखा 10 हजार रुपये ले गए। वहीं, गांव के छत्रपाल ने बताया कि घर में घुसे चोर बक्सा उठा ले गए। बक्से में जेवर आदि रखा था। चोर चार किलो घी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
उधर, हरपाल सिंह के घर से चोर 13 हजार रुपये नगद व जेवर उठा ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मौके पर पुलिस भेज कर जांच पड़ताल की जा रही है।