{"_id":"616877f4b634e034830041ee","slug":"crime-hamirpur-news-knp658339128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मौत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में मौत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। दोस्त के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा लिखाया है।
मुस्करा थाने के बंडवा गांव निवासी अजय कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके बड़े भाई भागचंद की ससुराल महोबा जिले के अजनर थाने के अकौनी गांव में है। बुधवार शाम साढ़े तीन बजे वे साथी अनिल प्रजापति के साथ बाइक से ससुराल अकौनी जा रहे थे।
पनवाड़ी मार्ग पर गिरवर मोड़ में महोबा डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से भाई भागचंद की मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हुए। मझगवां एसओ मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।