{"_id":"608af0f58ebc3e8d3a6ee5f0","slug":"crime-hamirpur-news-knp626003583","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब काट कर अस्सी हजार रुपये पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब काट कर अस्सी हजार रुपये पार किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बेटी की शादी के लिए जेवर खरीदने आए ग्रामीण की जेब से जेबकतरों ने 80 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महोबा जिले के नकरा गांव निवासी हरनारायण साहू गुरुवार को बेटी की शादी के लिए जेवर खरीदने राठ आए थे। रोडवेज बस स्टैंड से ई रिक्शा पर बैठ कर चौपरा रोड जा रहे थे। पंडित परमानंद चौराहे से एक अन्य व्यक्ति उनके पास रिक्शे में बैठ गया।
रास्ते में उस व्यक्ति ने उनके पैर पर अपना बैग रख दिया। इसी बीच पैंट की जेब काटकर 80 हजार रुपये पार कर दिए। काजीपुरा की पुलिया के पास पहुंचने पर उन्हें जेब कटने की जानकारी हुई। तब तक जेबकतरा रिक्शे से उतर कर बाइक पर बैठ कर भाग चुका था। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।