{"_id":"5fea16b98ebc3e3fc31531f4","slug":"crime-hamirpur-news-knp602653735","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लाख 30 हजार रुपये समेत लाखों के गहने चोरी, बेटी की शादी के लिए घर में पूर्व फौजी रखे थे रुपये, गांव के ही 6 लोगों पर चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 लाख 30 हजार रुपये समेत लाखों के गहने चोरी, बेटी की शादी के लिए घर में पूर्व फौजी रखे थे रुपये, गांव के ही 6 लोगों पर चोरी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के टाई गांव में चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर में घुसकर चार लाख तीस हजार रुपये समेत जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सेवानिवृत्त फौजी ने बेटी की शादी के लिए जेवर व नगदी एकत्र कर घर में रखा था।
टाई गांव निवासी फूलसिंह ने बताया वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। गांव में उनकी देशी शराब की दुकान है। शनिवार रात काम के सिलसिले में वह गांव से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी व पुत्री मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहीं थीं। तभी गांव के ही छह लोग उनके घर में घुस आए। आरोप लगाया उक्त लोगों ने कमरों व बक्सों के ताले तोड़कर 5 सोने की अंगूठी, टॉप्स व सुई धागा, दो तोला सोने की तीन चेन, सोने की झुमकी, दो मंगलसूत्र, दो गले के हार, चांदी की चार जोड़ी पायल, कमर पेटी आदि जेवर चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब छह लाख रुपये है।
उन्होंने बताया उक्त लोगों ने घर में रखे चार लाख तीस हजार रुपये भी चोरी कर ले गए हैं। फूलसिंह ने बताया उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया है। जिनकी शादी में खरीदारी के लिए रुपये घर में रखे थे। घर का बिखरा सामान व टूटे ताले देखकर चोरी की जानकारी हुई। आरोप लगाया गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जलालपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा पूर्व फौजी व आरोपियों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा जांच में चोरी की घटना फर्जी पाई गई है। विपक्षियों को फंसाने के लिए चोरी का आरोप लगाया है।