फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

सीबीआई टीम ने पड़ोसी जनपद में डाला डेरा, मौरंग खनन घोटाले की जांच को जिले में नौवीं बार आ सकती है सीबीआई

Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime
हमीरपुर। सपा कार्यकाल में हुए मौरंग घोटाले की चल रही सीबीआई जांच को लेकर टीम ने एक बार फिर पड़ोसी जनपद फतेहपुर में डेरा जमाया है। जिसकी हलचल जिले में भी देखी जा रही है। मौरंग व्यवसायियों में कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। सीबीआई टीम के जल्द जिले में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जनहित याचिकाकर्ता अधिवक्ता विजय द्विवेदी की याचिका पर हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में सपा शासनकाल मेें हुए जिले के करीब 60 मौरंग पट्टे निरस्त किए थे। इसके बावजूद शासन व प्रशासन से साठगांठ कर अवैध खनन का खेल चलता रहा। इसकी शिकायत पर हाईकोर्ट ने प्रदेश के कई जिलों में हुए मौरंग खनन की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। बीते वर्ष जिले में आई सीबीआई टीम ने डीएम से मुलाकात कर खनिज कार्यालय के पुराने रिकार्ड खंगाले थे और अवैध खनन से जुड़े दस्तावेज अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

साथ ही सीबीआई ने जांच में फंसे सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के गांव इमिलिया पहुंचकर उनके भाई दिनेश मिश्रा से पूछताछ की थी। इस मामले में सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला व उनके भाई दिनेश मिश्रा समेत 11 लोगों के खिलाफ 2 जनवरी 2019 को खनन घोटाले के मामले में सीबीआई एफआईआर दर्ज करा चुकी है। मौजूदा समय में सीबीआई पड़ोसी जिला फतेहपुर में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी सूचना मिलते ही अवैध खनन में संलिप्त मौरंग कारोबारियों में हड़कंप मचा है। याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी ने बताया सीबीआई टीम पड़ोसी जिले फतेहपुर में मौरंग खनन की जांच कर रही है। एक सप्ताह के अंदर टीम के जिले में भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed