{"_id":"5ee7af8b8ebc3e430f3f740e","slug":"crime-hamirpur-news-knp56572655","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, माल व घटना में प्रयोग बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, माल व घटना में प्रयोग बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते एसपी श्लोक कुमार व पीछे खड़े पुलिस की गिरफ्त में लूट के चारों आरोपी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुस्करा के मगरौल रोड पर 23 दिन पहले हुई लूट की घटना का सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों व लूट का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर माल, एक बाइक व तमंचा बरामद किया है।
पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसपी श्लोक कुमार ने बताया जरिया के कछवाकला निवासी शिवम पुत्र चंद्रशेखर ने 24 मई को मुस्करा थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि 24 मई की सुबह बंडवा से एक किमी आगे मगरौल रोड पर सफेद बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसकी बहन प्रीती पत्नी प्रदीप के जेवर, 1700 रुपये व मोबाइल लूट लिए।
मामले के खुलासे के लिए उन्होंने मुस्करा एसओ बांकेबिहारी सिंह व एसओजी प्रभारी अखिलेश कुमार की टीम को लगाया। पुलिस टीम ने घटना का अनावरण करते हुए दीपू उर्फ दीपेंद्र कुमार पुत्र महिपाल लोधी निवासी बसवारी मुस्करा, अंशु उर्फ आशीष पुत्र नंदकिशोर लोधी निवासी मसगवां राठ, लाल सिंह उर्फ हिंदूपत लोधी पुत्र अजीत सिंह निवासी गहरौली मुस्करा को बसवारी गांव के पास गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर राठ के सिकंदरपुरा निवासी सह आरोपी पुष्पेंद्र सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने एक जोड़ी झुमकी पुष्पेंद्र को बेची थी। अंशु घटना का मुख्य आरोपी है। दो आरोपी संजय कुशवाहा निवासी गुढ़ा महोबा व दिनेश राजपूत निवासी जखा पनवाड़ी फरार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छह-छह मुकदमे दर्ज हैं।
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मुस्करा थानाध्यक्ष बांकेबिहारी, एसओजी प्रभारी अखिलेश कुमार, एसआई कंबोद सिंह, दीपक तिवारी, हेड कांस्टेबल अतींद्र सिंह, रूप सिंह, अमर सिंह व पंकज मौर्या को एसपी ने दस हजार रुपये के इनाम दिया है।