फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

बीच बचाव कर रहे युवक को गोली मारी

Thu, 21 May 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में बीच बचाव कर रहे युवक को दबंग ने तमंचा से गोली मार दी। सूचना पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

इटैलियाबाजा निवासी नीलू (22) पुत्र कपिल मुनि ने बताया बुधवार शाम गांव के ही मनख्याऊ माता मंदिर के पास वह बैठा था। जहां पार्टी करने के बाद गांव के ही राजेश व मनोज झगड़ने लगे। उसने बीच बचाव करते हुए दोनों को झगड़ा करने से मना किया।
विज्ञापन

आरोप है बीचबचाव करने पर आक्रोशित मनोज ने तमंचे से उस पर दो फायर किया। गोली उसके पेट में जा धंसीं। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. आलोक ने बताया गोली पेट से निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर युवक को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। एसओ जरिया विक्रमाजीत सिंह ने बताया दो युवक शराब के नशे में झगड़ रहे थे। जिन्हें मना करने पर नीलू को गोली मारी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
तमंचे की बट से पीटा
राठ। गुड़ व्यापारियों के साथ मारपीट व लूट मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपी के भाई को तमंचे की बटों से पीट कर घायल कर दिया गया। बिलरख गांव निवासी घसोड़ा ने बताया गांव के ही भानसिंह व मानसिंह पुत्रगण राजबहादुर से विवाद चलता है।
मंगलवार को इसी विवाद में हुई मारपीट के बाद उक्त दोनों ने उसके भाई सहित चार लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार दोपहर वह कस्बे से अपने गांव पहुंचा। पूर्व प्रधान के मकान के सामने भानसिंह, मानसिंह व इनके पिता राजबहादुर ने उसे तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया।

कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, भरुआसुमेरपुर में चंदपुरवा बुजुर्ग में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने बताया चंदपुरवा निवासी बच्चा ने गांव के संदीप, अरविंद, जोगा, कुलदीप दीपक के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी तरह अरविंद ने गांव निवासी राजू, उसके पुत्र व दो अन्य को नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed