फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,khanan

जिपंअ प्रत्याशी पर 21.69 लाख का जुर्माना

Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,khanan
हमीरपुर। जिले में मौरंग का अवैध खनन और भंडारण में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों की टीम की जांच आख्या के बाद डीएम ने करीब 1.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए मौरंग व्यवसायी निषाद पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले के टीकापुर में एक खंड का पट्टा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के नाम है। उन्होंने छानी खुर्द के गाटा संख्या 750 रकबा 1.786 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर 80 हजार घन मीटर मौरंग का भंडारण कर रखा है। भंडारण के लिए 20 फरवरी से 30 नवंबर तक की अवधि के लिए स्वीकृत भी मिली है। मौरंग के भंडारण स्थल की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा व खनन अधिकारी केके राय ने की। जिसमें 19555 घन मीटर मौरंग का भंडारण एमएम-11 के आधार पर होना बताया गया है। लेकिन मौके पर जांच में 21.810 घन मीटर मौरंग पाई गई।
विज्ञापन

1855 घन मीटर मौरंग के बारे में कोई अभिलेख नहीं दिखाए गए। सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा होना पाया गया। वहीं भंडारण स्थल के पास एचटीलाइन का पोल है। जिससे सटाकर मौरंग का भंडारण होना पाया गया। जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने 2169500 रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस जारी करते हुए कहा एक सप्ताह में धनराशि जमा न करने पर भंडारण के सापेक्ष जमा की गई प्रतिभूति धनराशि से कटौती की जाएगी। इधर मौरंग पट्टाधारक व प्रत्याशी ने बताया राजनैतिक द्वेष से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी की जलधारा से खनन पर भी कार्रवाई
मध्य प्रदेश के भोपाल जिला इंद्रपुरी के मे. कृष्णा टेक्नो कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक श्याम मोहन तिवारी को भी नोटिस जारी की गई है। इस कंपनी के नाम भी मौरंग का पट्टा है। जिसे ठेके पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह संचालित कर रहे हैं। जांच में नदी की जलधारा से खनन करने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान नदी की जलधारा से अवैध खनन रात में किए जाने की शिकायतें भी सही पाई गईं। मौके पर अवैध खनन के ताजे निशान भी जांच टीम को मिले हैं। स्वीकृत खनन क्षेत्र से बाहर 1248 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन करने पर 1623200 रुपये का जुर्माना करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में बताया नियत समय में जवाब न देने पर भू राजस्व के बकाये की तरह वसूली की जाएगी।

मौरंग के अवैध भंडारण में प्रत्याशी के भाई पर जुर्माना
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे दुष्यंत सिंह अपने भाई बलवंत सिंह के नाम पर मौरंग का भंडारण लोदीपुर जलालपुर के गाटा संख्या-626 रकबा 1.5180 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर 80 हजार घन मीटर कर रखा है। यह भंडारण राठ हमीरपुर मार्ग से मात्र 25 मीटर की दूरी छोड़कर किया गया है। एसडीएम मौदहा व खान अधिकारी ने जांच की तो एमएम-11 के सापेक्ष 13464 घन मीटर मौरंग का अधिक भंडारण पाया गया। इसके अभिलेख भी नहीं दिखाए जा सके। सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा होना पाया गया। एचटीलाइन के पोल से सटाकर मौरंग का भंडारण होना पाया गया। खनिज नियमावली के उल्लंघन व अन्य कमियों पर डीएम ने 1,26,17,600 रुपये का जुर्माना करते हुए नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed