फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

खड्ड में गिरी कार, डॉक्टर की पत्नी की मौत व छह घायल

Tue, 16 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
फोरलेन पर डामर गांव के पास खाई में पड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : HAMIRPUR
कुरारा (हमीरपुर)। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार रविवार रात डामर गांव के पास चालक को झपकी आने से खड्ड में पलट गई। कार में सवार डॉक्टर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के पांच सदस्य और ड्राइवर घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शहर के कालपी चौराहे के पास रहने वाले राम प्रकाश गुप्ता व छानीखुर्द निवासी उनके जीजा डॉ. तुलसीराम ओमर अपने-अपने परिवार के साथ 11 नवंबर को अलग-अलग कार से राजस्थान के खाटू स्थान पर दर्शन करने के बाद मथुरा आए थे। मथुरा में दर्शन के बाद डॉ.तुलसीराम ओमर अपने साले रामप्रकाश गुप्ता की कार में बैठ गए। उनकी कार में पत्नी रश्मि गुप्ता (50), छोटा बेटा संजू (20), बेटी राखी (15) व साले रामप्रकाश (55), उनकी पत्नी तथा बेटा अखिल (26) बैठ गए। जिस गाड़ी में रश्मि बैठी थी वह आगे चल रही थी।
विज्ञापन

हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर डामर गांव के पास चालक कल्लू पाठक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा पलटी। रश्मि की मौके पर मौत हो गई। संजू, राखी, रामप्रकाश गुप्ता, उनकी पत्नी, अखिल और ड्राइवर कल्लू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची कुरारा पुलिस ने ट्रक में गाड़ी को बांधकर सीधा करवाया। इस बीच पीछे चल रहे डॉ.तुलसीराम भी पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। थाने के एसआई रामनरेश ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवारीजनों शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। बताया कि डॉ.तुलसीराम ओमर छानी में प्राइवेट प्रैक्टिस के साथ खेतीबाड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed