{"_id":"6180345a8f76a93f2d7efd53","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp661787760","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। क्षेत्र के कछवाकला गांव में मकान में आग लगने से वहां रखी मूंगफली की फसल सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीण आग बुझा चुके थे।
कछवाकला गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस वर्ष मूंगफली की फसल की थी। कटाई के बाद करीब तीन ट्राली मूंगफली मकान के बरामदे में बने छप्पर में भरकर रखी थी। सोमवार को परिजनों सहित खेतों पर काम कर रहे थे। तभी बरामदे में रखी मूंगफली में आग लग गई। गांव के देवकीनंदन ने आग देख शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। तब तक आग फैलते हुए पशुबाड़े तक पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेत कर बाड़े में बंधे जानवरों को बाहर निकाला। गांव में लगे सबमर्सिबल पंप व हैंडपंपों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर जब तक फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची ग्रामीण आग पर काफी हद तक काबू पा चुके थे। अमर सिंह ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये कीमत की मूंगफली, पंपिंग सेट मशीन, सिंचाई के पाइप, कूलर सहित ग्रहस्थी का सामान जल गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है। (संवाद)