फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

निकाह के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात

Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
राठ (हमीरपुर)। निकाह के बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। दुल्हन को छोड़ कर दूल्हा व उनके परिजन भाग गए। दुल्हन के पिता का आरोप है कि वर पक्ष ने निकाह के बाद दहेज में तीन लाख रुपये व बाइक की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर बिना विदा कराए भाग गए। उधर, दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर विवाद कर दुल्हन विदा न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अकौना निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का रिश्ता हमीरपुर शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से किया था। बताया कि फरवरी में गोदभराई की रस्म में दो लाख रुपये व करीब 55 हजार रुपये का सामान दिया था। बुधवार रात पुत्री की बरात आई। औंड़ेरा रोड स्थित एक विवाह घर से हंसी खुशी माहौल में सभी रस्में पूरी करते हुए निकाह पढ़ाया गया। आरोप है कि निकाह के बाद दूल्हा पक्ष ने दहेज में तीन लाख रुपये व बाइक की मांग रख दी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उनकी पुत्री की विदा कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

मिन्नतें करने के बाद भी दूल्हा पक्ष विदा कराने को तैयार नहीं हुआ। दुल्हन के पिता ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है। बताया कि पुलिस के सामने दूल्हा पक्ष करीब 80 हजार रुपये कीमत का सामान भरकर बिना दुल्हन को लिए भाग गए। दहेज का सामान उठाने से मना करने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दूल्हे के पिता ने कहा दुल्हन पक्ष ने बिना वजह विवाद फैलाया है। कहा दुल्हन को उन लोगों ने तीन नग देने की लिस्ट दी, लेकिन उसे सिर्फ एक ही सोने का नग पहनाया। इसी को लेकर विवाद कर दुल्हन को विदा नहीं किया। कहा दुल्हन विदा न करने से उनके दिल को ठेस पहुंची है। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

दहेज के लिए निकाह के बाद बारात लौटने के मामले में दुल्हन की मां ने कोतवाली पहुंचे एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी कमलेश दीक्षित ने कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed