फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

जवाब नहीं देने पर जा सकी है चेयरमैन की कुर्सी

Sun, 24 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। मौदहा नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार और गबन के आरोपी चेयरमैन व अन्य से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इस मामले में राज्यपाल की ओर से अपर सचिव नगर विकास ने नोटिस भेजकर चेयरमैन से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर पदमुक्त कर अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सभासदों ने नपा मौदहा में भ्रष्टाचार की डीएम से शिकायत की थी। इसमें जांच समिति ने डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें चेयरमैन मौदहा रामकिशोर, तत्कालीन अधिसाशी अधिकारी तत्कालीन एई व जेई समेत तीन ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार व गबन के आरोप सही मिले थे। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने कोतवाली में धारा 409, 467, 468 और 471 में मुकदमा दर्ज कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन

मामले में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे ने 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इसका जवाब नहीं देने की स्थिति में चेयरमैन को पदमुक्त कर वित्तीय अधिकारी छीनने और अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेने की चेतावनी दी है। उधर, इस मामले में चेयरमैन रामकिशोर का पक्ष मोबाइल स्विच आफ होने से नहीं मिल सका। नगर पालिक के डाक बाबू अनिल कुमार उर्फ कृष्ण कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को आदेश आया था। जिसे रिसीव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहते हैं कानून के जानकार
अधिवक्ता खलील अहमद ने बताया कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धारा 471 में दर्ज अपराध समझौता योग्य नहीं है। इसमें किसी व्यक्ति को कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं धारा 467 में यदि चेयरमैन समेत अन्य आरोपियों पर न्यायालय में अपराध साबित होता है तो एक तय अवधि से लेकर 10 वर्ष तक या उम्रकैद की सजा हो सकती है। इसके साथ अर्थदंड की सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed