फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

विवाहिता ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Fri, 22 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गेट रेलवे क्रॉसिंग के पास विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद मुख्यालय में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चन्दपुरवा बुजुर्ग निवासी रामजीवन पाल की पुत्री कल्पना पाल (26) की शादी 2016 में बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर खुर्द में हुई थी। बड़े भाई जयकरन पाल ने बताया कि उसके तीन वर्षीय पुत्री व एक दो माह का पुत्र था। दो माह पूर्व उसके नवजात पुत्र की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहती थी। करीब एक माह पूर्व वह ससुराल से मायके आई थी। बुधवार की रात को वह घर से चुपचाप बिना बताए निकल गई और रात में ही किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खेतों के लिए निकलने वाले लोगों ने सुबह 6 बजे रेलवे ट्रैक पर उसका शव देखा और पहचान करने बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार मुख्यालय में यमुना नदी में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed