{"_id":"6171b28e4f89a05c7d75b0b7","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp659590710","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जरिया थानाक्षेत्र के चंड़ौत गांव में अज्ञात कारण के चलते 22 वर्षीय युवक ने घर में ही फांसी लगा ली।
चंड़ौत गांव निवासी कल्लू ने बताया कि मझला बेटा आदेश उर्फ लल्ला (22) मेहनत मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। बुधवार को वह पत्नी के साथ खेतों पर गया था। देर शाम करीब आठ बजे लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो दीवार फांद कर देखा तो आदेश एक कमरे में फांसी पर लटका था। बताया कि बुधवार को दिन में आदेश काफी नशे में था। मोहल्ले के लोग उसे सहारा देकर घर तक छोड़ गए थे।
उसकी पत्नी इलाज के लिए उरई गई थी। चौकी प्रभारी शिवम पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।