{"_id":"60c795e38ebc3ed0a8126c03","slug":"crime-hamirpur-news-arrest-hamirpur-news-knp634058462","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को पीटने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को पीटने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में पत्नी के प्रधान पद का चुनाव हारने पर हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। जिस पर एक पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं सोमवार को घटना के मुख्य अपराधी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पत्योरा गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ लल्ला ने अपनी पत्नी शालिनी सिंह को प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। जिसमें वह हार गईं थी। इस पर लल्ला सिंह ने चुनावी खुन्नस निकालने के लिए ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। इस पर पीड़ित श्रीकिशन निषाद ने लल्ला सिंह समेत तीन लोगों को नामजद कर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस आरोपी राहुल सिंह व बच्चा प्रजापति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पत्योरा चौकी इंचार्ज नंदकिशोर यादव ने बताया सोमवार को देवगांव चौराहे से मुख्य आरोपी अरविंद सिंह उर्फ लल्ला को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चौकी इंचार्ज ने बताया आरोपी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है।