{"_id":"61535a4d8ebc3e0bbe4f64b5","slug":"crime-hamirpur-kabja-hamirpur-news-knp6549397141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर के बल पर महिलाओं को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाल्वर के बल पर महिलाओं को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। पशुबाड़े पर अवैध कब्जे करने के इरादे से ग्रामीण ने रिवाल्वर के बल पर महिलाओं को धमकाया। बदसलूकी का आरोप लगा पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी रामश्री ने बताया पड़ोसी उनके पशुबाड़े पर जबरन कब्जा करने की फिराक में है, जबकि उक्त बाड़ा अभिलेखों में उनके ससुर के नाम पर दर्ज है। रविवार शाम करीब पांच बजे वह जेठानी रामकली के साथ बाड़े में जानवरों का चारा डाल रहीं थीं। तभी उक्त व्यक्ति अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर पहुंच गया। उनके साथ गालीगलौज कर पशुबाड़ा खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गईं। धमकी देने का विरोध करने पर आरोपी व उनके परिजन से मारपीट पर आमादा हो गए।
किसी तरह वह व उनकी जेठानी ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़िता का आरोप है दबंग उनके प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। जिसको लेकर अक्सर धमकी देता है। उक्त मामले में पहले भी विवाद कर चुका है। उन्होंने पांच जून को कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई थी। थाना दिवस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा दोनों पक्षों में जमीनी विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।