{"_id":"60ce29218ebc3e22183d6bc9","slug":"crime-fire-hamirpur-news-hamirpur-news-knp6350643126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग
विज्ञापन
सुमेरपुर में बस स्टैंड के पास फर्नीचर की दुकान में लगी आग।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। शनिवार सुबह बस स्टैंड पर हाईवे किनारे फर्नीचर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने से गुस्साए लोगों ने आग नहीं बुझाने दी और खुद ही आग पर काबू पाया।
शनिवार सुबह नौ बजे बस स्टैंड के समीप अना फर्नीचर हाउस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानों में ताला पड़ा था। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फर्नीचर की दुकान में आग लगने की सूचना पर पुलिस बल तत्काल पहुंच गया। लेकिन फायर ब्रिगेड हाईवे पर जाम होने के कारण देर से पहुंची। इस वजह से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। फायर ब्रिगेड को आग नहीं बुझाने दी और लोग खुद ही बुझाने में जुटे रहे।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक फर्नीचर हाउस में रखे सोफे, सिंगल व डबल बेड, गद्दे, तकिया, कुर्सियां, अलमारी, सिंगार दानी, मेज आदि जल गए। आग से 10 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। आग से बगल की दुकान अना टेलीकॉम को मामूली नुकसान हुआ है। सभासद राजेश सहारा ने बताया आग बुझाने में नगर पंचायत के टैंकरों ने बहुत सहयोग प्रदान किया। फर्नीचर हाउस के मालिक राजे खान ने बताया घटना शॉर्ट सर्किट से हुई है। फायर ब्रिगेड अगर समय से पहुंच जाती तो आग से कम नुकसान होता।