{"_id":"600826548ebc3e31695fc662","slug":"crime-dispute-poision-hamirpur-news-hamirpur-news-knp60701541","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर पीया, बेटे को पिलाया, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर पीया, बेटे को पिलाया, मां की मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। सात माह से मायके में रह रही महिला की पुत्री के छठीं कार्यक्रम में ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। इस तनाव में महिला ने बुधवार सुबह जहर पी लिया और अपने चार वर्षीय पुत्र को भी पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं पुत्र का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव निवासी मर्री निषाद ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री सोनी (30) की शादी आठ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्माडेरा निवासी भोला निषाद के साथ की थी। बताया दामाद भोला सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप लगाया दामाद पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करते थे। विवाद के बाद करीब सात माह पूर्व बेटी के ससुर कल्लू गर्भवती सोनी को मायके छोड़ गए थे। तबसे ससुराल वाले सोनी को लेने नहीं आए। छह माह पूर्व मायके में ही सोनी ने बेटी को जन्म दिया। जिसका छठीं कार्यक्रम करीब 15 दिन पूर्व किया था। बताया मायके में धूमधाम के साथ छठीं की थी। जिसमें गांव समेत रिश्तेदार शामिल हुए थे, मगर कार्यक्रम में सोनी के ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया था। सोनी के दो बेटे है। जिसमें एक (4) साल का शनि व दूसरा बाबू (2) साल का है। ससुराल वालों के छठीं कार्यक्रम में न आने से वह तनाव में रहने लगी थी।
इसी के कारण बुधवार सुबह करीब 11 बजे सोनी ने घर में पहले खुद जहर पीया और फिर उसने अपने बड़े चार वर्षीय पुत्र शनि को जहर पिला दिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद एक बजे सोनी की मौत हो गई। शनि का इलाज चल रहा है। बताया घटना के समय घर में सिर्फ उनकी बहू रोशनी थी। अन्य लोग खेतों पर काम करने गए थे। सोनी के ससुर ब्रह्माडेरा निवासी कल्लू ने बताया उनका बेटा सूरत में है। किसी विवाद को लेकर वह नहीं आए। जब बेटा आता तो बहू को लिवाने आते। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मृतका के बच्चे का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन