{"_id":"61003e808ebc3edd3b3dccda","slug":"crime-dead-hamirpur-news-suside-hamirpur-news-knp6426634167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक ने जान दी
विज्ञापन
मौदहा में रेलवे लाइन के पास शव को देखती पुलिस व भीड़।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मौदहा कस्बा निवासी युवक ने सोमवार रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक मानसिक कमजोर था। इस कारण अक्सर मजारों या रेलवे स्टेशन के पास बैठा रहता था। मौत की खबर पर लोगों की भीड़ लग गई।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज निवासी दानिश (20) सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर से निकला था, लेकिन देररात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मगर युवक का कहीं सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह कानपुर-बांदा रेल लाइन पर चंद्रावल पुल के आगे युवक की ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
आननफानन में परिजनों समेत आसपास के लोग और रिश्तेदार घटनास्थल पर एकत्र हुए। मृतक दानिश अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उनके दो भाइयों की शादी हो चुकी है। मृतक मानसिक कमजोर होने के कारण अक्सर कस्बे की मजारों में जाया करता था। सोमवार को भी रोज की तरह शाम को घर से निकल गया था।